Monday, 8 May 2017

'Sachin: A Billion Dreams': सचिन बोले, फिर से जिए जिंदगी के खास लम्हे

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की फिल्म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' 26 मई को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले सचिन की फिल्म सुर्खियों में लगातार बनी हुई है।
सचिन ने हाल ही में फिल्म में काम करने के दौरान के तजुर्बे को बयां किया है। सचिन ने कहा, इस फिल्म के निमार्ण के दौरान फिल्म ने मुझे मेरी जिंदगी के अहम पलों को फिर से जीने में मदद की।
सचिन ने कहा, फिल्म सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स में उन्होंने जिंदगी के अहम पलों को फिर से जिया और उन्हें फैंस के साथ शेयर करने में मदद मिली।
सचिन ने कहा, मैं बहुत ही निजी दायरे में रहता हूं लेकिन फिल्म के दौरान अहसास हुआ कि कई ऐसे लोगों के बारे में मैंने बात ही नहीं की है, जो मेरे जीवन और करियर में सूत्रधार रहे हैं।

No comments:

Post a Comment